अदन की खाड़ी में ड्रोन से व्यापारिक जहाज पर हमला, भारतीय नौसेना ने बचाया।

नई दिल्ली – व्यापारिक जहाजों पर अदन की खाड़ी में हमले कोई नई बात नहीं है। समुद्री लुटेरे अक्सर इन जहाजों को निशाना बनाते आए हैं। समुद्र में बढ़ रहे जहाजों पर हमले दुनिया भर के देशों के लिए चिंता का विषय बन गया है। बीते कुछ दिन पहले भारतीय नौसेना ने कई अभियानों के तहत व्यापारिक जहाजों को लुटेरो से बचाया है। एक बार फिर अदन की खाड़ी में एक संदिग्ध ड्रोन से व्यापारिक जहाज पर हमला किया गया, इस दौरान भारतीय युद्धपोत ने जहाज की मदद की। भारतीय नौसेना लगातार समुद्री लुटेरो के हमलों के बीच मदद देता आया है।


एमवी आइलैंडर पर संदिग्ध ड्रोन से किया गया हमला
भारतीय सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पलाऊ के झंडे वाले जहाज एमवी आइलैंडर पर गुरुवार को हमला किया गया। इस दौरान जहाज के चालक दल के एक सदस्य को चोटें आईं। उन्होंने कहा कि नौसेना की एक टीम जहाज पर चढ़ गई और वहां मौजूद चालक दल को बचाया।  यह ताजा घटना हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में कई व्यापारिक जहाजों पर हमलों पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच सामने आई है। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना की एक चिकित्सा टीम ने एमवी आइलैंडर पर सवार होकर घायल चालक दल के सदस्य को चिकित्सा सहायता दी।

इमरजेंसी कॉल मिलते ही भारतीय नौसेना ने दिखाई तेजी
मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि जहाज से एक इमरजेंसी कॉल आया, जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए भारतीय नौसेना के बलों ने मालवाहक जहाज को बहादुर से बचा लिया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाजों के प्रयास, व्यापारी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय नौसेना ने पश्चिमी हिंद महासागर में कई व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद उन्हें सहायता प्रदान की है।

पहले भी कई व्यापारिक जहाजों को बचा चुकी है भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना ने इस महीने की शुरुआत में सोमालिया के पूर्वी तट पर 11 ईरानी और आठ पाकिस्तानी नागरिकों के चालक दल के साथ एक ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल कर दिया था। जनवरी में एक भारतीय युद्धपोत ने सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डाकुओं द्वारा हमला किए जाने के बाद ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज के 19 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को बचाया था। नौसेना ने पांच जनवरी को उत्तरी अरब सागर में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज एमवी लीला नोरफोक के अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया और उसके सभी चालक दल के सदस्यों को बचा लिया। 21 भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ लाइबेरिया के झंडे वाला जहाज एमवी केम प्लूटो, 23 दिसंबर को भारत के पश्चिमी तट पर एक ड्रोन हमले का लक्ष्य था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here