Homeराज्यउत्तराखण्डसेलाकुई में चारपाई पर बैठे लोगों को उठाने पर व्यक्ति पर लाठी-डंडों...

सेलाकुई में चारपाई पर बैठे लोगों को उठाने पर व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर रूप से घायल…

विकासनगर – उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र के सेलाकुई में एक व्यक्ति को घर के बाहर अपनी चारपाई पर बैठे लोगों को उठाने के लिए कहने की कीमत महंगी पड़ गई। मकान मालकिन खुशनुदा ने अपने बेटे फुरकान और 10-12 अन्य लोगों के साथ मिलकर उस व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना 12 नवम्बर की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। गीता देवी ने थाना सेलाकुई में तहरीर देकर बताया कि उसके पति देवेश कुमार अपनी ड्यूटी से वापस लौटे और घर के बाहर अपनी चारपाई पर बैठे कुछ लोगों से उठने के लिए कहा। इस पर उन लोगों ने अभद्रता की, जिसके बाद देवेश कुमार कमरे में चले गए।

कुछ समय बाद मकान मालकिन खुशनुदा, उसका बेटा फुरकान और अन्य 10-12 लोग देवेश कुमार के कमरे में घुस आए और लाठी-डंडों से उनके सिर पर हमला करना शुरू कर दिया। सभी ने मिलकर देवेश पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोपितों ने देवेश को मरा हुआ समझकर छोड़ दिया और भाग गए।

घटना के बाद देवेश कुमार ने होश में आकर अपने भाई को फोन किया, जिसने घायल देवेश को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने गीता देवी की तहरीर पर मुख्य आरोपित खुशनुदा, फुरकान और अन्य 10-12 लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेलाकुई के थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular