Homeराज्यउत्तराखण्डविजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते...

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

नैनीताल/रामनगर – नैनीताल के रामनगर में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है जानकारी के अनुसार कोतवाली रामनगर में स्थित एल आई यू के कार्यालय में छापेमारी का सब इंस्पेक्टर सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह को विजिलेंस ने हिरासत में लिया है।
सूत्रों के हवाले से कार्यालय में बंद कमरे में सब इंस्पेक्टर सौरभ राठी से पूछताछ हो रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एक्शन जारी है। इसी क्रम में आज विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए एलआईयू में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल मैं जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस के भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत की गई थी। दो दिन पूर्व शिकायत को जांच करने पर सही पाया गया और आज रिश्वत लेते हुए दरोगा सौरव राठी और हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह जो कि दोनों ही एलआईयू में तैनात हैं दोनों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
यह दोनों लोग पासवर्ड रिन्यूअल के नाम पर 2,500 की रिश्वत मांग रहे थे। आज ट्रैप टीम द्वारा जल बिछाकर 2000 की रिश्वत लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैप टीम के समक्ष दरोगा सौरभ राठी ने पैसे देने के लिए गुरप्रीत की ओर इशारा किया था और पीड़ित ने हेड कांस्टेबल गुरप्रीत को पैसे दिए थे। लिहाजा दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular