लोकसभा चुनाव 2024: पिथौरागढ़ में चौथे राउंड में भाजपा ने बनाई 19039 मतों से बढ़त…

0
56

पिथौरागढ़ – उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा।

चौथे राउंड में भाजपा ने बनाई 19039 मतों से बढ़त

पिथौरागढ़ विधानसभा की चारों विधानसभा में चौथे राउंड तक भाजपा ने 19039 मतों से बढ़त बना ली है। चौथे राउंड में भाजपा को 11319 मत और कांग्रेस को 6153 मत मिले। चौथे राउंड में भाजपा को पिथौरागढ़ विधानसभा से 3282 मत और कांग्रेस को 1905मत मिले। इस राउंड में भाजपा ने 1377 मतों की बढ़त बनाई। धारचूला विधानसभा में भाजपा को 2749और कांग्रेस को 1384 मत मिले। यहां भाजपा 1365 मतों से आगे रही। गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा को 2787और कांग्रेस को 1845 मत मिले। यहां भाजपा ने 942मतों से बढ़त बनाई। वहीं डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 2501और कांग्रेस को 1019मत मिले। यहां भाजपा ने 1482 मतों की बढ़त बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here