देहरादून– टिहरी लोकसभा की सहसपुर विधानसभा के बूथ संख्या 100 पर एक घंटे से ईवीएम मशीन खराब पड़ी हुई है। मतदाताओं में खासी नाराजगी है। पीठासीन अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कांग्रेस ने आरोप लगाया। कहा कि जिस बूथ पर कांग्रेस के मत ज्यादा हैं वहां ईवीएम खराब हो रही हैं। वहीं रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मंगेश घिल्डीयाल ने पत्नी ऊषा के साथ प्राथमिक विद्यालय खुरड़ में मतदान किया और मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। गढ़वाल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मतदान किया। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पत्नी के साथ मतदान किया। पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने वोट डाला।