Homeराज्यउत्तर प्रदेशLIVE: राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई...

LIVE: राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई बीजेपी नेताओं ने डाले वोट……

देहरादून- 17वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड में पहले चरण में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सूबे की राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्‍नी समेत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सुबह आठ बजे गढ़ी कैंट स्थित शहीद मेख बहादुर गुरुंग कन्या इंटर कॉलेज में मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल ने सभी मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महान उत्सव में भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान सबसे बड़ा दान है और सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है। बिना किसी प्रलोभन में आए निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी व पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने सुबह करीब आठ बजे अपना वोट डाला। इस दौरान उनकी बेटी आरुषि उनके साथ पहुंची और उन्‍होंने भी अपना वोटा डाला। मतदन से पहले पूर्व सीएम व हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने पूजा अर्चना की। इसेक बाद वह केंद्रीय विद्यालय कैंट रोड हाथीबड़कला में पहुंचे और अपना वोट डाला। इस दौरान रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि लोगों में खासा उत्‍साह है। इस बार 2014 से ज्‍यादा लोगों में उत्‍साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्र में लाइनों पर लग गए थे। यह इस बात का प्रमाण है कि लोग मन बनाकर आए हैं। वहीं, महापौर सुनील उनियाल गामा और विधायक गणेश जोशी ने भी सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अल्मोड़ा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने सुबह 7 बजे दुगालखोला पंचायत भवन पोलिंग बूथ पहुंच कर अपनी पत्नी सोनल टम्टा के साथ सबसे पहले मतदान किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी जिले के चैबट्टाखाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेडियाखाल में अपना मतदान किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular