देहरादून- चार बजे के बाद बूथों में फिर भीड़ बढ़ने लगी। हल्द्वानी के राजकीय इंटर कॉलेज राजपुरा में गर्मी कम होने पर मतदाता फिर मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे। लालकुआं पोलिंग बूथ में भी मतदाताओं की लंबी कतार लगी। वहीं हरिद्वार के लक्सर और खानपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न हो गया। लक्सर में कुल 65.3 और खानपुर में 62 प्रतिशत मतदान हुआ।