ऊधमसिंह नगर- ऊधमसिंह नगर में बाजपुर के शुगर मिल बूथ में मतदान अधिकारी को दौरा पड़ा। अधिकारियों ने आनन-फानन में कर्मचारी बदल दिया है। वहीं द्वाराहाट (अल्मोड़ा) के बग्वालीपोखर बांसुलीसेरा में 132 केवी की हाईटेंशन लाइन ले जाने के विरोध में ग्रामीणों द्वारा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार जारी रहा। देहरादून की सहसपुर विधानसभा के अर्न्तगत ग्राम पंचायत मिसरास पट्टी में चुनाव का बहिष्कार किया गया।