Homeराज्यउत्तराखण्डपहलागाम हमले में शहीद विनय नरवाल को अंतिम श्रद्धांजलि , हरिद्वार गंगा...

पहलागाम हमले में शहीद विनय नरवाल को अंतिम श्रद्धांजलि , हरिद्वार गंगा में विसर्जित हुई अस्थियां….

हरिद्वार : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए करनाल निवासी विनय नरवाल की अस्थियां आज हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगा नदी में विसर्जित की गईं। इस दौरान घाट पर माहौल भावुक हो गया और वहां मौजूद हर श्रद्धालु की आंखें नम हो गईं।

शहीद के पिता राजेश नरवाल, मामा समेत परिवार के अन्य सदस्य इस अंतिम संस्कार प्रक्रिया में उपस्थित रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और भाजपा कार्यकर्ता भी घाट पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजेश नरवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ, लेकिन ऊपर वाले से यही दुआ है कि किसी और के घर में ऐसा दुख न आए।” उनका दर्द हर किसी की आंखों में आंसू बनकर छलक गया।

इस मौके पर घाट पर मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद विनय अमर रहें’ के नारे लगाए, जिससे माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular