पंतनगर विश्वविद्यालय में 10 अक्टूबर से शुरू होगा किसान मेला

रुद्रपुर – पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में 10 से 13 अक्टूबर तक 118वां अखिल भारतीय किसान मेला आयोजित होगा। मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह करेंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी और सांसद अजय भट्ट भी मौजूद रहेंगे।

मेले में इस बार विश्वविद्यालय द्वारा 200 बड़े और 150 से अधिक छोटे स्टॉल लगाए जाएंगे। कुल 350 से ज्यादा स्टॉल में उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, फल-फूल और सब्जियों के पौधे प्रदर्शित और विक्रय के लिए रखे जाएंगे।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन चौहान ने जानकारी दी कि हर साल की तरह इस बार भी रबी सीजन से पहले किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। गेहूं, जौ, चना और मटर जैसी प्रमुख रबी फसलों के उन्नत बीज और संबंधित तकनीकों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनियाँ लगाई जाएंगी।

देशभर और नेपाल से आने वाले किसानों के लिए वैज्ञानिक गोष्ठियाँ, खेतों का भ्रमण और समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। रविवार का दिन 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए तय किया गया है। विश्वविद्यालय को 25 से 30 हजार किसानों के आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here