Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड भारत-चीन सीमा पर बलिदान हुए आईटीबीपी निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह, सीएम धामी...

भारत-चीन सीमा पर बलिदान हुए आईटीबीपी निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह, सीएम धामी ने जताया दुःख।

देहरादून – भारत-चीन सीमा पर एलएसी के पास विशिष्ट पेट्रोलिंग के दौरान उत्तराखंड निवासी आईटीबीपी निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह बलिदान हो गए।

जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को शॉर्ट-रेंज पेट्रोलिंग के दौरान करग्युपा नाला पार करते वक्त निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह साथियो के लिए अस्थायी ब्रिज बनाकर नाला पार कराते समय गिर गए और पानी के बहाव में बह गए। इस दौरान 100 मीटर की दूरी पर अग्रिम चौकी के आईटीबीपी जवानों ने उन्हें निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां वह वीरगति को प्राप्त हो गए।

वहीँ हादसे को लेकर सीएम धामी ने कहा कि लाहौल स्पीति (हिमाचल प्रदेश) स्थित करग्युपा नाला के पास भारत-चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान कर्तव्य पथ पर शहीद हुए देहरादून निवासी एवं आईटीबीपी निरीक्षक श्री चंद्र मोहन सिंह जी की शहादत पर उन्हें नमन किया है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2