Homeअंतर्राष्‍ट्रीयपेरिस ओलंपिक में भारत ने जीता दूसरा पदक, 10 मीटर एयर पिस्टल...

पेरिस ओलंपिक में भारत ने जीता दूसरा पदक, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह और मनु ने जीता कांस्य पदक।

देहरादून –भारत ने पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीत लिया है। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह और मनु ने कांस्य जीता है। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की।

इस स्पर्धा में पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बन गई हैं। साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो पदक जीते थे, लेकिन वो मूलत: ब्रिटिश थे। मनु पहली भारतीय हैं। मनु से पहले तक किसी और भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते थे। सरबजोत का ये पहला ओलंपिक मेडल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular