Homeउत्तराखण्डदेहरादूनराष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी की उपस्थिति में राष्ट्रपति...

राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी की उपस्थिति में राष्ट्रपति निकेतन व तपोवन परिसर आमजन के लिए खुला |

देहरादून: उत्तराखंड को एक और पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपस्थिति में राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन और तपोवन परिसर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा की।

इस ऐतिहासिक अवसर पर कैफेटेरिया और स्मृति चिन्ह केंद्र का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास किया, जो जैव विविधता और पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा।

इसके साथ ही “राष्ट्रपति निकेतन, तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता” पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस परिसर को आम जनता के लिए खोलना उत्तराखंड पर्यटन को नया आयाम देगा और लोगों को प्राकृतिक सौंदर्य, स्थानीय संस्कृति, और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। परिसर में शुरू किया गया स्मृति चिन्ह केंद्र स्थानीय हस्तशिल्प, संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाला एक अनूठा मंच बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular