Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी के नैटवाड़ कस्बे में गैस सिलिंडर में आग लगने से चपेट में...

उत्तरकाशी के नैटवाड़ कस्बे में गैस सिलिंडर में आग लगने से चपेट में आए आठ मकान, चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख।

उत्तरकाशी/नैटवाड़ – उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरे घर में भीषण आग फैल गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के आठ लकड़ी के मकान उसकी चपेट में आ गए।

सूचना मिलने पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। तो वहीं अन्य आठ घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular