Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य में धूमधाम से मनाया जाएगा इगास-बग्वाल, जनप्रतिनिधि भी करेंगे प्रतिभाग

राज्य में धूमधाम से मनाया जाएगा इगास-बग्वाल, जनप्रतिनिधि भी करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखण्ड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर बताया कि उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास-बग्वाल को पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जाएगा।

राज्य में धूमधाम से मनाया जाएगा इगास-बग्वाल

इस साल इगास-बग्वाल के अवसर पर राज्य भर में होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया 1 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री आवास में भी इगास पर्व को धूम धाम से मनाया जाएगा।

जनप्रतिनिधि भी करेंगे प्रतिभाग

मधु भट्ट ने बताया कि इगास-बग्वाल के पावन पर्व के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की भी शुरुवात की जाएगी। रजत जयंती पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का सांस्कृतिक मंचन देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में 01 से 09 नवम्बर तक किया जायेगा। जिसमें विभिन्न हिमालय राज्यों से भी लोग प्रतिभाग करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular