Homeराज्यउत्तराखण्डIAS नितिन भदोरिया बने उधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी,शासन ने जारी...

IAS नितिन भदोरिया बने उधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी,शासन ने जारी किया आदेश…

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने उधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में नितिन भदोरिया की नियुक्ति पर मोहर लगा दी है। नितिन भदोरिया, जो कि पहले नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून, निदेशक शहरी विकास और जिलाधिकारी अल्मोड़ा के रूप में कार्य कर चुके हैं, अब उधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वर्तमान जिलाधिकारी उधम सिंह नगर आज अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। शासन द्वारा नितिन भदोरिया के नाम पर अंतिम मुहर लगाते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नितिन भदोरिया की नियुक्ति से उधम सिंह नगर जिले में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सशक्त और सुगम बनाने की उम्मीद है। उनके पास शहरी विकास और प्रशासनिक अनुभव का अच्छा खजाना है, जो जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular