Homeबड़ी खबरहरियाणा के महेंद्रगढ़ भीषण सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी,...

हरियाणा के महेंद्रगढ़ भीषण सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, हादसे में पांच बच्चों की मौत, 15 घायल।

हरियाणा/महेंद्रगढ़ – नारनौल कनीना के गांव उन्हानी के पास बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच बच्चों की मौत हुई है जबकि 15 गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। यह हादसा चरखी दादरी से कनीना रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार हादसा का ओवरटेक के कारण बताया जा रहा है। गंभीर घायल बच्चों को रेवाड़ी रेफर किया गया है। चालक नशे में था और बस को ओवर स्पीड से दौड़ा रहा था, बस की स्पीड मोड पर भी कम नहीं की। ओवर स्पीड में बस चालक ने पहले पेड़ को टक्कर मारी उसके बाद बस पलट गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular