Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए नया कदम

हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए नया कदम

tendwaविजन 2020 न्यूज: हिमालय क्षेत्र के हिम तेंदुओं की घटती संख्या को देखते हुए इनके संरक्षण के लिए केंद्र सरकार सिक्योर हिमालय परियोजना शुरु करने जा रही है। इस योजना के तहत हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए क्षेत्रीय लोगों को रोजगार देने की कार्ययोजना तैयार की गई है। सिक्योर हिमालय परियोजना में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम को शामिल किया गया है। परियोजना के तहत हिम तेंदुओं को संरक्षण के लिए क्षेत्रीय लोगों को जागरूक किया जाएगा और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं चलाई जाएंगी।योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय लोगों के पशु पालन को नियंत्रित करने का भी कार्यक्रम है। उनको रोजगार के साधन मुहैया कराए जाएंगे। क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करके वन्य जीव तस्करों को गुप्त सूचनाओं की मदद से पकड़ा जा सकेगा। कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी भारतीय वन्य जीव संस्थान को दी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2