Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ाहाईवे हादसा: श्रीनगर के पास भिड़े दो ट्रक, एक की जान गई,...

हाईवे हादसा: श्रीनगर के पास भिड़े दो ट्रक, एक की जान गई, दूसरा गंभीर घायल

श्रीनगर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का है, जहां देवप्रयाग के पास मूल्यगांव में दो ट्रकों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहा एक खाली ट्रक, और श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक ताजबर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, दूसरा चालक महावीर महर, निवासी ग्राम ज्ञानासु (टिहरी), गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular