Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की हुई...

हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की हुई शुरुआत, सीएम धामी ने किया वर्चुअल शुभारंभ।

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए बृहस्पतिवार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह 10:30 बजे इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। हल्द्वानी के गौलापार से विधायक मोहन बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व अन्य ने हैली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि, आज (बृहस्पतिवार)  दोपहर बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। हेलीकॉप्टर हर दिन दो चक्कर लगाएगा।

बता दें कि, हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत का सफर करने में कई घंटे लग जाते हैं। केंद्र सरकार और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ पर पर्यटन को बढ़ावा देने व स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए हेली सेवा शुरु करने की बात कही थी। इसी क्रम में हेरिटेज एविएशन ने इस सेवा को शुरू करने की तैयारी की। दो फरवरी को गौलापार हेलीपैड से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए सफल ट्रायल हुआ था।

स्थान                                   किराया                   समय
हल्द्वानी से मुनस्यारी                3500             7:45AM/ 12:30PM
मुनस्यारी से हल्द्वानी                3500             8:35AM/1:20PM
हल्द्वानी से पिथौरागढ़               3000             9:35AM/2:20PM
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी               3000             10:15AM/3:00PM
हल्द्वानी से चंपावत                  2500             11:05AM/3:50PM
चंपावत से हल्द्वानी                  2500             11:45AM/4:30PM

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular