Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – स्थानीय लोगों के...

उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – स्थानीय लोगों के अनुसार 6 लोगों की मौत।

उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हेलीकॉप्टर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर क्रैश होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हेलिकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक था, जिसमें पांच महिलाओं सहित दो पुरुष और एक पायलट सवार थे। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। फिलहाल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

प्रशासन ने मौसम को देखते हुए यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की अपील की है। चारधाम यात्रा के दौरान इस प्रकार की दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं। हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स की जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular