Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, मौसम विज्ञान केंद्र...

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट।

देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान दिन के साथ रात के समय भी सतर्क रहें। खासकर संवेदनशील इलाकों में जहां भूस्खलन और चट्टान गिरने का अधिक खतरा है।

बारिश में हो रहा जलभराव, लोग परेशान
देहरादून नगर निगम वार्डों में नालियों की सफाई नहीं कर सका है। बरसात होने पर पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है। कौलागढ़ वार्ड के प्रेमपुरमाफी में जलभराव की समस्या हो रही है। थोड़ी सी बारिश में पूरी गली तालाब में तब्दील हो जाती है। पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। बरसात में गली में पानी भरा रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2