Homeराज्यउत्तराखण्डदेश सेवा में शहीद हुए टिहरी के हवलदार विजय सिंह गुसाईं, गांव...

देश सेवा में शहीद हुए टिहरी के हवलदार विजय सिंह गुसाईं, गांव में शोक की लहर

टिहरी/धनौल्टी: नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के गजा तहसील अंतर्गत ग्राम कंडारी (पोखरी क्वीली) निवासी हवलदार विजय सिंह गुसाईं देश सेवा के दौरान भोपाल, मध्यप्रदेश में 23 जून को ट्रेनिंग के दौरान शहीद हो गए। वे भारतीय सेना की 7वीं गढ़वाल राइफल में सेवाएं दे रहे थे।

शहीद विजय सिंह गुसाईं के शहीद होने की सूचना जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुँची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है।

शहीद का पार्थिव शरीर भोपाल से दिल्ली लाया गया है। इसके बाद 25 जून की सुबह पार्थिव शरीर को कंडारी गांव स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। यहां से पार्थिव शरीर को पैतृक कोटेश्वर घाट ले जाया जाएगा, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विजय सिंह गुसाईं के पिता बेताल सिंह गुसाईं का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में 74 वर्षीय मां कमली देवी, 33 वर्षीय पत्नी पूजा गुसाईं, दो छोटे पुत्र (उम्र 7 वर्ष और 4 वर्ष), एक बड़ा भाई और दो बहनें हैं। 37 वर्षीय विजय सिंह गुसाईं ही परिवार के मुख्य आश्रय और आर्थिक सहारा थे। पूरे क्षेत्र में विजय सिंह गुसाईं की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular