Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में बीती रात टायर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों...

हरिद्वार में बीती रात टायर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जल कर ख़ाक,

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात को एक टायर की दुकान में भीषण आग अलग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर दिया. जिसके बाद पुलिस और दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. आग लगने के बाद लगातार टायर फटने से हुए धमाके शहर भर में गूंजते रहे.

हरिद्वार में टायर की दुकान में लगी भीषण आग

दरअसल, ज्वालापुर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक टायर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. आग लगते ही तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं और दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं.

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया. इसी बीच आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया. लेकिन, आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. आग पर काबू पाने में फायर कर्मियों को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आग और धमाकों के फोटोज ओर वीडियोस अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

टायर फटने से लगातार होते रहे धमाके 

जानकारी के मुताबिक, सब्जी मंडी अंडरपास के पास टायर-ट्यूब और वाहन मरम्मत की कई दुकानें स्थित हैं. रात के समय दुकानों के बंद होने के बाद अचानक एक दुकान में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दुकान में रखे ट्यूबलेस टायरों के फटने से लगातार धमाके होते रहे.

पुलिस मामले की जाँच में जुटी   

गनीमत रही कि घटना रात में हुई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. लेकिन, पूरे मामले की जांच और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular