Homeराज्यउत्तराखण्डसोमवती अमावस्या स्नान पर्व के लिए हरिद्वार पुलिस ने जारी किया यातायात...

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के लिए हरिद्वार पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान, भारी वाहनों का प्रवेश पर होगा प्रतिबंधित।

हरिद्वार – सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोवाल ने इस प्लान का पालन सुनिश्चित करने के लिए अपने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।

रविवार रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चंडी चौक से वाल्मीकि चौक और शिवमूर्ति चौक तक, और शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। इसके अलावा, भीमगोडा बैरियर से हरकी पौड़ी तक भी कोई भारी वाहन नहीं आ सकेगा।

यातायात व्यवस्था में बदलाव रूट डायवर्ट

हरिद्वार में यातायात की व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कई रूट्स डायवर्ट किए गए हैं:

देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले वाहन: नेपाली फार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा होते हुए मोतीचूर पार्किंग में भेजे जाएंगे।
दूसरा रूट: नेपाली फार्म, पुलिस चौकी श्यामपुर, आईडीपीएल, ऋषिकेश बैराज, चीलामार्ग होते हुए भीमगोड़ा बैराज, वीआईपी घाट बैराज साइड होकर चंडी चौक अंडरपास से होते हुए हरिद्वार आएंगे और पंतद्वीप, दीनदयाल पार्किंग में पार्क होंगे।
नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले हल्के वाहन व बसें: 4.2, गौरीशंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा बैराज, हाईवे चंडी चौक अंडरपास से यू-टर्न लेकर देहरादून के लिए रवाना होंगे।
हरिद्वार आने के लिए: 4.2 गौरीशंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोडा बैराज हाईवे से होते हुए फ्लाईओवर से हरिद्वार शहर की ओर जाएंगे।
दिल्ली से आने वाली पर्यटक बसें और ट्रैक्टर ट्रॉली: इन वाहनों को ऋषिकुल मैदान और हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।

हरिद्वार पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट्स का पालन करें और सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।

#SomvatiAmavasya #HaridwarTrafficPlan #TrafficAlert #Haridwar2024 #ZeroZone #HeavyVehicleBan #

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular