हरिद्वार: गुरूवार को चेन्नई से आए उद्योगपति घेवर चंद टांडी की अध्यक्षता में हुई श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के ट्रस्टियों की आम सभा की बैठक हुई. इस दौरान ट्रस्ट के चुनाव हुए, जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को अध्यक्ष चुन लिया गया.
गुरुवार को हरिद्वार में हुई श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की बैठक
देशभर के विभिन्न इलाकों से आये श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के ट्रस्टियों की आम सभा की बैठक गुरुवार को चेन्नई से आय उद्योगपति घेवर चंद टांडी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें नामदेव समाज के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया. इस बैठक के दौरान ट्रस्ट के चुनाव भी हुए, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया.
वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश प्रेमी ने कहा कि समाज के निर्धन वर्ग की सहायता उनकी प्राथमिकता होगी. समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा और लड़कियों की शादी ओर उनको स्वावलंबी बनाने की दिशा में ट्रस्ट कार्य करेगा. इस मौके पर ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने कहा कि ट्रस्ट ने धर्मशाला में लिफ्ट और कमरों का निर्माण कराया है जिससे समाज के लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिल सके.

इस बैठक में मौजूद रहे
गुजरात से आये जगदीश परिहार ने कहा कि हमें समाज को श्री नामदेव जी कथा के माध्यम से जागरूक करना है. संरक्षक पूरण चंद ओर सचिव दिनेश राणा ने ट्रस्ट के आगामी योजनाओं के बारे में बताया. इसके साथ ही आमसभा में जगदीश जैसल जोधपुर, कुलदीप वर्मा, अनिल वर्मा, राकेश वर्मा, अजय वर्मा, बजरंग लाल, राजेंद्र रूहेला, विजय तोलाम्बिया, दीनदयाल छीपा, .नोखा, विनोद पेंटर,.नरेंद्र वर्मा, संजय वर्मा उर्फ भोला, आलोक वर्मा, कैलाश चंद, जगदीश लाल जोधपुर, सम्पत लाल उठवाल, रमेश पूर्वा चेन्नई, हेमंत पूर्वा, सरदार शहर,अविरल प्रेमी समेत समाज के लोगों ने भाग लिया. सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश प्रेमी का फूल मालाओं से स्वागत किया ओर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

