Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार: खानपुर में अवैध कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी गई, एक तस्कर...

हरिद्वार: खानपुर में अवैध कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी गई, एक तस्कर गिरफ्तार – 1000 लीटर लाहन किया गया नष्ट

हरिद्वार : हरिद्वार पुलिस का नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सहीपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टी पकड़ी गई। गांव निवासी अवतार सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 30 लीटर कच्ची शराब, गैस भट्टी, और शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए। इसके साथ ही मौके पर मौजूद करीब 1000 लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया गया।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना खानपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2