happy dhanteras : बेहद ही शुभ योग में है आज धनतेरस, ऐसे करें कुबेर-लक्ष्मी पूजा

dhanteras

आज धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसी के साथ पांच दिवसीय दिवाली के त्यौहार के शुरूआत हो गई है।धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है।

happy dhanteras : बेहद ही शुभ योग में है आज धनतेरस

आज  धनतेरस का पर्व धूमधाम से देशभर में मनाया जा रहा है। इसी के साथ पांचदिवसीय दिवाली के त्यौहार की शुरूआत हो जाएगी।इस बार धनतेरस बेहद ही खास मुहूर्त में है। आज ब्रह्म योग और बुधादित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। जो आर्थिक प्रगति और भाग्यवृद्धि के लिए अत्यंत अनुकूल माने गए हैं। इस काल में की गई पूजा पूर्ण रूप से सफल मानी जाती है।

धनतेरस पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त (dhanteras 2025 muhurat)

आज खरीददारी के तीन मुहूर्त हैं। पहला शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर 10 बजकर 33 मिनट, दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक है।

पूजा के लिए शुभ है ये समय 

धनतेरस पर आज पूजा का शुभ समय शाम 6 बजकर 59 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 56 मिनट तक है। इसके साथ ही सिंह लग्न में पूजा का शुभ समय देर रात एक बजकर 27 मिनट से लेकर कल सुबह तीन बजकर 41 मिनट तक है। धनतेरस पर शाम के समय एक दीपक को तेल से भरकर प्रज्वलित करें।

इसके बाद, फूल-माला, धूप, कपूर आदि से विधि-विधान से मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा करें। इसके बाद अपने घर के द्वार पर अन्न के ढेर पर एक दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दीपक रातभर जलते रहना चाहिए। इसे बुझने ना दें।

ऐसे करें कुबेर-लक्ष्मी पूजा (dhanteras puja vidhi)

धनतेरस के दिन सुबह उठकर सफाई कर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मंदिर की सफाई करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें। फिर चौकी पर मां लक्ष्मी, भगवान भगवान धनवंतरी और कुबेर जी की मूर्ति को विराजमान करें। इसके बाद दीप जलाकर चंदन का टीका लगाएँ। इसके बाद मिठाई और फल आदि का भोग लगाएं और श्रद्धा के अनुसार दान करें। अब कुबेर जी के मंत्र ओम ह्रीं कुबेराय नमः का 108 बार जाप करें। इसके साथ धनवंतरी स्तोत्र का पाठ करें और मां लक्ष्मी की आरती करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here