Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में शराब के ठेके के पास मिला अधजला शव, शव को...

हरिद्वार में शराब के ठेके के पास मिला अधजला शव, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस।

हरिद्वार – हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगड़ी स्थित शराब के ठेके के पास एक अधजला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नितेश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस टीमें शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई हैं, और जल्दी ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दे रही है।

#HaridwarNews #CharredBody #Shyampur #PoliceStation #Najibabad #NationalHighway #LiquorStore #PoliceInvestigation #ForensicTeam #SSP #PramendraSinghDobal #Uttarakhand #CrimeNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular