Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी: ई-रिक्शा की टक्कर में कारोबारी की मौत, आरोपी चालक मौके से...

हल्द्वानी: ई-रिक्शा की टक्कर में कारोबारी की मौत, आरोपी चालक मौके से फरार

हल्द्वानी हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहाँ पर एक ई-रिक्शा की तेज टक्कर से कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी की मौत हो गई. जबकि इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हल्द्वानी में ई-रिक्शा ने मारी युवक को टक्कर 

ये हादसा हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नवाबी रोड चौराहे के पास उस समय हुआ, जब नरेश चंद्र तिवारी सड़क पार कर रहे थे. तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वो सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना का विडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल 

सामने आए CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर के बाद कारोबारी सड़क पर गिर जाते हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से नरेश चंद्र तिवारी को इलाज के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक कारोबारी की पत्नी मीना पांडे हल्द्वानी एलआईयू में तैनात हैं. इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है.

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि

फिलहाल ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular