मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा में भव्य स्वागत, स्थानीय जनता से मिलकर समस्याओं का लिया संज्ञान…..

 खटीमा: गुरुवार को हल्द्वानी में अपने कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर शाम अपने गृह क्षेत्र खटीमा नगला स्थित आवास पहुंचे। शुक्रवार की सुबह, लोहिया हेड स्थित गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। यहां एकत्रित हुए जनसमूह और स्थानीय नेताओं ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मौके पर उपस्थित स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे लिए जनता की समस्याओं का समाधान सबसे पहले है। मैं आश्वस्त करता हूं कि हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।”

मुलाकात के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहिया हेड स्थित हेलीपैड से अपने अगले कार्यक्रम के लिए हरिद्वार रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here