Homeराज्यउत्तराखण्डटीबी उन्मूलन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की पहल, टीबी रोगियों को...

टीबी उन्मूलन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की पहल, टीबी रोगियों को गोद लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा का किया संकल्प….

 देहरादून : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट वितरित की। इस मौके पर राज्यपाल ने रोगियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें नियमित पौष्टिक आहार एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

राज्यपाल ने बताया कि अब तक उन्होंने 50 टीबी रोगियों को गोद लिया है, जिनमें से सभी पूरी तरह से स्वस्थ होकर टीबी मुक्त हो चुके हैं। इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाते हुए, राज्यपाल ने आज 13 और टीबी रोगियों को गोद लिया और उन्हें मासिक पोषण किट प्रदान की। अब तक कुल 63 रोगियों को राज्यपाल ने निःक्षय मित्र बनकर गोद लिया है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रदेश को टीबी मुक्त बनाना है। यदि हर नागरिक एक टीबी रोगी का निःक्षय मित्र बनकर उसकी मदद करें, तो हम इस दिशा में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।” उन्होंने जन भागीदारी को टीबी उन्मूलन के अभियान का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की।

राज्यपाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे हम सब मिलकर अवश्य सफल बनाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान के माध्यम से राज्य को टीबी मुक्त बनाने में हम सफल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular