Homeराष्ट्रीयVastu Tips : दीवाली पर करवाने जा रहे हैं घर पर पेंट,...

Vastu Tips : दीवाली पर करवाने जा रहे हैं घर पर पेंट, इन रंगों से आएगा गुडलक

वास्तु टिप्स कलर

दीवाली का त्यौहार नजदीक आ रहा है। जैसे-जैसे दीवाली नजदीक आती है तो लोग घरों की सफाई और पेंट करवाने में जुट जाते हैं। अगर आप भी दीवाली से पहले घर में रंगाई-पुताई का सोच रहे हैं तो आपको वास्तु के हिसाब से रंगों का चुनाव करना चाहिए ताकि आपके घर में भी गुडलक की बरसात हो।

दीवाली पर वास्तु के हिसाब के घर में करें पेंट

घर में सकारात्मक ऊर्जा और गुडलक के लिए वास्तु और फेंगशुई के नियमों के अनुसार रंगों का चुनाव बेहद ही अहम है। सही दिशा और माहौल के अनुसार चुने गए रंग न केवल दीवारों की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि घर में सकारात्मकता भी लाते हैं। इसलिए इस दीवाली घर को पेंट करवाने से पहले वास्तु के हिसाब से रंगों का चयन जरूर कर लें।

लिविंग रूम और बेडरूम के लिए ये रंग है सही

घर का लिविंग रूम सबसे जरूरी स्थान होता है क्योंकि ये ही वो जगह है जहां पर मेहमान सबसे पहले आते हैं। वास्तु के हिसाब से इस कमरे की दीवारों के लिए सफेद, क्रीम, हल्का भूरा या गुलाबी रंग बेहद ही शुभ माने जाते हैं। इसके साथ ही आप इन्हीं रंगों के पर्दे या कुशन कवर भी लगा सकते हैं।

बात करें बेडरूम की तो ये घर का सबसे आरामदायक कमरा होता है। इसीलिए वास्तु के हिसाब से यहां पर हल्के और सौम्य रंगों का चुनाव करना चाहिए। बेडरूम में आप आसमानी नीला, हल्का हरा, गुलाबी और क्रीम रंग कर सकते हैं। ये रंग ना केवल कमरे की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि ये सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाते हैं।

किचन और बाथरूम के लिए चुनें ये रंग

किचन में वास्तु के अनुसार आपको सफेद रंग को प्राथमिकता देनी चाहिए। हालांकि सफेद रंग जल्दी से गंदा हो जाता है लेकिन नियमित सफाई से ये किचन में सकारात्मकता बनाए रखता है। सफेद रंग के उपयोग से ना केवल घर में धन-धान्य आता है बल्कि ये स्वास्थ्य को भी स्थिर बनाए रखने में मदद करता है।

बात करें बाथरूम की तो यहां पर सफेद और गुलाबी रंग का उपयोग वास्तु के अनुसा सही माना जाता है। विशेष रूप से बाथरूम में गुलाबी रंग करने से यहां सकारात्मकता का संचार होता है। इसके साथ ही गुलाबी रंग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को कम करने में सहायक माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular