Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का...

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार।

देहरादून – तीन राज्यों के राज्यपाल रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को राजधानी भोपाल में निधन हो गया। 83 साल के कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली, कुरैशी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे।

बता दें कि अजीज कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल 1980 को भोपाल में हुआ था। वह 1984 में मध्यप्रदेश के सतना से लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे। कुरैशी मध्यप्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस के संस्थापक सदस्य के साथ ही 1973 में मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में मंत्री भी रहे। कुरैशी को 24 जनवरी 2020 को मध्यप्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2