Homeराज्यउत्तराखण्डकठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद, सीएम...

कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक।

देहरादून – जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया। इस खबर के बाद से देवभूमि शोक में डूब गई है। परिजन सदमे में है तो वहीं बलिदानियों के घर -गांव में मातम पसर गया है।

हादसे को लेकर सीएम धामी ने कहा कि कठुआ (J&K) में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले में पांच जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूँ और पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि मानवता के ये दुश्मन बख्शे नहीं जाएँगे। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular