Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून: जनरल बिपिन रावत की जयंती पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: जनरल बिपिन रावत की जयंती पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: माँ भारती की सेवा में आजीवन समर्पित, भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत, उत्तराखंड के गौरव जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर आज शासकीय आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

जनरल बिपिन रावत की जयंती पर CM धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे. भारतीय सेना के आधुनिकीकरण, सशस्त्र बलों के समन्वय तथा राष्ट्र की सुरक्षा को सुदृढ़ करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

कौन थे जनरल बिपिन रावत

बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को उत्तर प्रदेश के गढ़वाल जिले के पौड़ी (वर्तमान में Pauri Garhwal, Uttarakhand) में हुआ था. उनका परिवार कई पीढ़ियों से भारतीय सेना में सेवा देता आ रहा था. उनके पिता लक्ष्मण सिंह रावत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे,

शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण

जनरल रावत की प्रारंभिक शिक्षा Cambrian Hall School और St. Edward’s School में हुई. इसके बाद उन्होंने National Defence Academy, खड़कवासला में प्रवेश लिया. आगे उन्होंने Indian Military Academy से प्रथम श्रेणी में स्नातक किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘Sword of Honour’ प्राप्त किया. इसके अलावा उन्होंने Defence Services Staff College और United States Army Command and General Staff College से भी उच्च सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया.

सैन्य करियर और निधन

जनरल बिपिन सिंह रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) थे. उन्होंने 1 जनवरी 2020 को इस पद का कार्यभार संभाला. इससे पहले वे Indian Army के 27वें थल सेनाध्यक्ष रहे और 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक इस पद पर कार्य किया. 8 दिसंबर 2021 को 2021 Indian Air Force Mi-17V5 helicopter crash में 63 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2