Homeराज्यउत्तराखण्डFB चैटिंग के बाद महिला ने उठाया ये कदम...

FB चैटिंग के बाद महिला ने उठाया ये कदम…

fasceविजन 2020 न्यूज:  सोशल मीडिया जहां एक ओर देश-दुनिया से लोगों को जोड़ती है वहीं इससे कई घर बर्बाद भी हो रहें हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक विवाहिता अपने पति को छोड़कर अपने फेसबुक प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस ने चंपावत से विवाहिता को तो पकड़ लिया है लेकिन उसका प्रेमी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। बताया जा रहा है कि नेहा नाम की यह विवाहिता महाराष्ट्र के नासिक जिले की रहने वाली है। नेहा की दोस्ती पांच साल पहले फेसबुक पर चैटिंग के दौरान  हैदराबाद में काम करने वाले चमदेवल निवासी देव सिंह धौनी से हुई। देव सिंह दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में काम करता है। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली, लेकिन 2013 में नेहा की शादी नासिक के सचिन जैन से हो गई। शादी के बाद भी उनका संपर्क बना रहा। 12 जुलाई को नेहा घर से गायब हो गई। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस में लगाया, तो उसकी लोकेशन चंपावत में मिला। दो दिन पहले महाराष्ट्र के सरकारबाड़ा थाने की पुलिस चंपावत आई। जहां से पुलिस ने नेहा को पकड़ लिया लेकिन उसका प्रेमी भाग निकला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular