Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्यवर्धक भोजन की सुविधा , खाद्य सुरक्षा एवं...

चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्यवर्धक भोजन की सुविधा , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुरू की नई पहल…..

देहरादून : चारधाम यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। विभाग ने आज से ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान की शुरुआत की है, जिसका मुख्य उद्देश्य भोजन में अतिरिक्त नमक, चीनी और वसा की मात्रा को नियंत्रित करना है। इस अभियान के माध्यम से हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचाव करने की कोशिश की जाएगी।

आयुक्त एवं स्वास्थ्य सचिव, डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान को पूरे चारधाम यात्रा मार्ग पर ग्राउंड लेवल पर लागू किया गया है। इसके लिए रेस्टोरेंट और होटलों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे खाद्य विशेषज्ञों और शेफ के सहयोग से स्वास्थ्यवर्धक और पोषण संतुलित व्यंजन तैयार करें।

अभियान के तहत फ्लेक्स बैनर, पोस्टर और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम भी किया जा रहा है। डॉ. कुमार ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के दिशा-निर्देश पर की गई है।

इसके साथ ही, विभाग ने ‘रीपर्पज यूज्ड कुकिंग ऑयल’ (रुको) पहल भी शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल के दुष्प्रभावों को कम करना और उसे खाद्य श्रृंखला में पुनः प्रवेश से रोकना है। प्रयुक्त तेल को एकत्रित कर उसे बायोडीजल, साबुन और अन्य गैर-खाद्य उत्पादों में उपयोग किया जाएगा, जिससे न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों का बचाव होगा, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

आयुक्त डॉ. कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए विभाग ने ‘शिक्षित, लागू करना व स्थापित करना’ (ईईई) की रणनीति बनाई है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिल सके।

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि विभाग यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा मानकों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पूरी तरह तत्पर है। किसी भी प्रकार की खाद्य असुरक्षा या मिलावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी खाद्य व्यवसायियों को निर्धारित मानकों का पालन करना होगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2