Sunday, March 8, 2026
Home राज्य जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चतरू इलाके...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चतरू इलाके में चल रहा सर्च ऑपरेशन।

जम्मू – जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि किश्वाड़ के चतरू इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इस पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कुछ आतंकियों ने हमला बोल दिया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से फायरिंग हुई है। बता दें कि पिछले दो महीनों के दौरान किश्तवाड़ के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ कई बार गोलीबारी हो चुकी है। 13 सितंबर को चतरू के नैदघाम इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत दो सैन्यकर्मी बलिदान हो गए थे।

#Encounter #security #forces #terrorists #Kishtwar #JammuandKashmir #search #operation #going #Chatru #area

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2