Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को मिली...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को मिली गति, भूमि का कब्जा लेने की प्रक्रिया पूरी।

उधम सिंह नगर/पंतनगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों के तहत, पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए आज एक अहम निर्णय लिया गया। उत्तराखण्ड सरकार ने एयरपोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया को 524.70 एकड़ भूमि पर भौतिक कब्जा सौंप दिया है।

पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक डॉ. अजय प्रभाकर ने भूमि पर कब्ज़ा लेते हुए बताया कि विस्तारित एयरपोर्ट का सर्वे और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भूमि का विवरण जिला प्रशासन और पंतनगर एयरपोर्ट आथॉरिटी द्वारा संयुक्त निरीक्षण के दौरान तैयार किया गया था और 524.78 एकड़ भूमि के कॉर्डिनेट (अक्षांश और देशांतर) भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उत्तराखण्ड में इस एयरपोर्ट के विकास से न केवल परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि राज्य की आर्थिक प्रगति को भी नया बल मिलेगा।

#PantnagarAirport #AirportExpansion #PushkarSinghDhami #InfrastructureDevelopment #Uttarakhand #AviationGrowth #UttarakhandGovernment #AirportAuthority #Pantnagar #UttarakhandNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular