Homeराज्यउत्तराखण्डभारी बारिश के चलते एनएच 534 पर पहाड़ी से आया मलबा, वाहनों...

भारी बारिश के चलते एनएच 534 पर पहाड़ी से आया मलबा, वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप।

पौड़ी/कोटद्वार – आज भारी बरसात के चलते कोटद्वार से दुगड्डा के बीच नेशनल हाईवे 534 पर मलबा आने से पूरी तरह बंद हो चुका है। गदेरे से आये मलबे के अलावा हाईवे पर जगह-जगह पहाड़ियों से बोल्डर गिर रहे हैं। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मी लोगों को सुरक्षित गदेरे के पार ले जा रहे हैं।

नेशनल हाईवे 534 आज दिन से बंद है। इसके चलते यहां अभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। हाईवे पर अब भी कई यात्री फंसे हुये हैं। सड़क पर इसके अलावा भी कई जगह मलबा गिर रहा है। यहां सड़क पर अन्य जगहों से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया था, लेकिन बीच-बीच में बारिश के कारण दिक्कतें आ रही हैं। इसके साथ ही कोटद्वार से पौड़ी जा रही एक मैक्स वाहन पर पत्थर भी गिर गया जिसमे कई यात्रियो को गंभीर चोटे भी आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular