Homeराज्यउत्तराखण्डलौह पुरूष की जयंती पर दून पुलिस की पाठशाला, लोगों को दी...

लौह पुरूष की जयंती पर दून पुलिस की पाठशाला, लोगों को दी साइबर अपराधों की जानकारी

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा दिएग गए निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा “लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल” की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आमजनमानस को जागरूक किये जाने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूल व कॉलेजो  और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

लौह पुरूष की जयंती पर दून पुलिस की पाठशाला

आज देहरादून के नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के अलग- अलग स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, इंस्टिट्यूट, छात्रवासों और सार्वजनिक स्थानों आदि पर जाकर पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं व आमजन को पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों, ड्रग्स के दुष्परिणामो तथा उससे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी 

पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं और आमजन को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र), 1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन) की जानकारी देते हुए उनके कार्याे के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसके साथ ही उनके साथ शैक्षणिक संवाद एवं प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित कर छात्र-छात्राओ द्वारा साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा के सम्बन्ध में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए छात्र-छात्राओं को पुलिस के विभिन्न पोर्टलों और अन्य डिजिटल सेवाओं के विषय में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular