Homeराज्यउत्तराखण्डसुबह-सुबह धान के खेत में पहुंचे डीएम सविन बंसल, किसानों संग की...

सुबह-सुबह धान के खेत में पहुंचे डीएम सविन बंसल, किसानों संग की फसल कटाई

savin bansal

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल आज सुबह-सुबह धान के खेत में पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के साथ धान की फसल की कटाई का निरीक्षण किया और फसल की कटाई भी की।

सुबह-सुबह धान के खेत में पहुंचे डीएम सविन बंसल

जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषकों संग खेत में धान की कटाई भी की। जिसमें 43.30वर्ग मीटर के प्लॉट में 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई प्रयोग का संपादन राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जी सी ई एस और सीसीई एग्री ऐप द्वारा किया गया।

खेत से ही पोर्टल पर अपलोड किया गया डाटा 

सबसे खास बात ये है कि खेत से ही उत्पादन के डाटा को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया। उक्त आंकड़ों का प्रयोग फसलों के औसत उपज एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular