Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में दिखी धामी-राजनाथ की गजब की केमिस्ट्री, "धुरंधर धामी" लगाएँगे 2027...

हल्द्वानी में दिखी धामी-राजनाथ की गजब की केमिस्ट्री, “धुरंधर धामी” लगाएँगे 2027 में जीत की हैट्रिक

UTTARAKHAND POLITICS: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी स्थित एम बी कॉलेज में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति शिरकत की. जहाँ पर राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में चल रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई.

राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा रहा ख़ास 

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एकदिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हल्द्वानी आए. पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका सौल ओढ़ाकर देवभूमि में स्वागत किया. इसके बाद रक्षा मंत्री हल्द्वानी स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे. जहाँ पर उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान राजनाथ सिंह ने धामी सरकार की खूब तारीफ की.

धामी का कार्यकाल उत्तराखंड की राजनीति का महत्वपूर्ण अध्याय 

जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल उत्तराखंड की राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय है. उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं. चाहे बुनियादी ढांचे का विस्तार हो, पर्यटन को बढ़ावा देना हो या फिर निवेश को आकर्षित करना—हर क्षेत्र में सरकार ने प्रभावी कार्य किया है.

शिक्षा के क्षेत्र में धामी सरकार ने किए सराहनीय कार्य 

शिक्षा के क्षेत्र का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने विशेष रूप से राज्य में लागू किए गए नकल विरोधी कानून की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस सख्त कानून ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की है, जिससे युवाओं का विश्वास सरकार के प्रति और मजबूत हुआ है. उन्होंने इसे एक दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि इस तरह के निर्णय ही भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं.

“धाकड़ धामी” धुआंधार कार्य कर बने “धुरंधर धामी”

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को “धुरंधर धामी” की उपाधि देते हुए कहा कि वो प्रदेश के विकास के लिए तेज गति से कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि धामी का नेतृत्व निर्णायक और दूरदर्शी है, जो उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम है. बता दें कि इससे पहले राजनाथ सिंह ने ही CM धामी को “धाकड़ धामी” की उपाधि दी थी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राजनाथ सिंह एक दूसरे के बेहद करीबे मने जाते हैं. उनकी इसी केमिस्ट्री की झलक आज के कार्यक्रम में भी देखने को मिली.

उत्तराखंड में तमाम राजनैतिक अटकलों पर लगा विराम 

राजनीतिक दृष्टिकोण से भी ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, खासतौर पर मार्च महीने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज थीं. जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यों और संगठन में मजबूत पकड़ के दम पर इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. विश्लेषकों का मानना है कि हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री के हरिद्वार दौरे के बाद से ही धामी की स्थिति और मजबूत हुई थी, और अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का खुला समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पार्टी नेतृत्व आगामी चुनावों में भी धामी पर ही भरोसा जताने के मूड में है.

धामी पर लगातार भरोसा जता रहा हाई कमान 

इस कार्यक्रम के जरिए न सिर्फ सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा गया, बल्कि ये भी स्पष्ट संदेश दिया गया कि राज्य में नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम की स्थिति नहीं है. आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये दौरा और संबोधन राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें पुष्कर सिंह धामी को एक मजबूत और स्थिर चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular