Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर जताया शोक, परिजनों...

सीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

देहरादून : सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

सीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर जताया शोक

सीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक-संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

सीएम धामी ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular