धामी कैबिनेट: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में 5 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. उत्तराखंड सचिवालय में शाम 5 बजे से मंत्रीमंडल की बैठक शुरू हुई थी.
धामी कैबिनेट के फैसले
उत्तराखंड सचिवालय में आज शुक्रवार शाम 5 बजे से कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हुई. इस बैठक में 5 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग चुकी है. जिसमें उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026 भी शामिल है.
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय
-
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026
-
राज्य में मुस्लिम, जैन, ईसाई, बौद्ध, पारसी और सिख समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा को बढ़ावा।
-
आयोग को पूर्णकालिक कार्यकाल और विस्तृत कार्यक्षेत्र देने का निर्णय।
-
अल्पसंख्यक समुदाय की मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित।
-
-
उत्तराखण्ड (पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1993 (संशोधन) विधेयक, 2026
-
राज्य सेवा में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को आरक्षण का लाभ देने के लिए 22 मई 2020 के शासनादेश के प्रावधान को औपचारिक रूप से अनुमोदित।
-
पूर्व सैनिकों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करना सुनिश्चित।
-
-
उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2026
-
राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए संशोधन।
-
-
उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026
-
निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने की मंजूरी।
-
नैनीताल जिले में माउंट वैली विश्वविद्यालय।
-
देहरादून जिले में तुलाज विश्वविद्यालय और शिवालिक विश्वविद्यालय।
-
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की क्षमता और विकल्पों का विस्तार।
-
-
उत्तराखण्ड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक, 2026
-
ब्रिटिश कालीन सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867 को निरस्त कर नया विधेयक लागू।
-
सार्वजनिक द्यूत, सामान्य द्यूत घर चलाना और खेलों में सट्टेबाजी की रोकथाम।
-
उल्लंघन करने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान।
-
राज्य में जुआ और सट्टेबाजी पर नियंत्रण सुनिश्चित।
-



