Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून- वसंत विहार में मारपीट के बाद युवक ब्रेन डेड, हत्या के...

देहरादून- वसंत विहार में मारपीट के बाद युवक ब्रेन डेड, हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार l

देहरादून– बसंत विहार क्षेत्र में हुई मारपीट की एक गंभीर घटना ने शहर को दहला दिया है। वादिनी श्रीमती अनीता थापा पत्नी मंगल बहादुर गुरूंग, निवासी पितांबरपुर द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 21 अक्तूबर 2025 को वसंत विहार क्षेत्र में ब्लिंकिट के सामने उनके जीजा मन बहादुर राणा पुत्र स्वर्गीय करण बहादुर राणा निवासी लक्ष्मीपुर के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की।

घटना में शामिल आरोपियों के रूप में गजेंद्र सिंह, सीमा, जगमोहन और मनी प्रिंस के नाम सामने आए हैं। गंभीर रूप से घायल मन बहादुर राणा को तत्काल महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयानों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गजेंद्र सिंह की संलिप्तता पाई।

पुलिस ने मामले में पहले दर्ज धारा 110 बीएनएस को संशोधित कर अब इसे हत्या के प्रयास की धारा 109(1)/3(6) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी गजेंद्र सिंह (31 वर्ष) पुत्र फिरमू, निवासी संतोष जैन मकान नंबर 212, फेस-1, वसंत विहार (मूल निवासी ग्राम दाबला, तहसील चकराता, देहरादून) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और मामले की विवेचना तेजी से की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular