Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, दोस्त ही निकला...

देहरादून पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, दोस्त ही निकला संदीप का कातिल।

देहरादून – देहरादून पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा जहां दोस्त ही निकला मृतक का कातिल, अभियुक्त द्वारा मृतक की हत्या कर शव को पंखे से लटकाकर हत्या को आत्महत्या के रूप में दिखाने का प्रयास किया गया।

आपको बता दें कि 23 नवंबर को देहरादून स्तिथ थाना कालसी पुलिस को सूचना मिली थी कि अमलावा नदी के किनारे एक फार्म हाउस के अंदर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। जिसकी सूचना पर कालसी पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां मौके पर मृतक की पहचान संदीप उर्फ माघू के रूप में हुई। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद घटना से पूर्व मृतक के एक दोस्त का स्कूटी में जूते पहनकर जाना तथा वापसी में नंगे पांव वापस आना प्रकाश में आया इसके बाद संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा मृतक के दोस्त शिव सिंह राणा से पूछताछ की। जिसमें सक्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतक की हत्या कर शव को पंखे पर टांगना स्वीकारा गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिव सिंह राणा को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है और उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular