Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: कालसी में पटवारी 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,...

देहरादून: कालसी में पटवारी 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, नोट निगलने की भी की कोशिश…..

देहरादून/कालसी: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने कालसी तहसील के कोटी डीमोऊ क्षेत्र में तैनात पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। पटवारी पर एक व्यक्ति से 2 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का आरोप था।

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि पटवारी भूमि संबंधी कार्य के एवज में पीड़ित से घूस मांग रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी पटवारी ने पैसे लिए, टीम ने मौके पर उसे पकड़ लिया।

पकड़े जाने के डर से पटवारी ने नोटों को निगलने की कोशिश की, जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। तुरंत विजिलेंस टीम ने उसे उप-जिलाअस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया।

विजिलेंस टीम ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

#BriberyCase #VigilanceArrest #PatwariCaughtRedHanded #CorruptioninUttarakhand #BribeMoneySwallowed

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular