Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून: पहाड़ों में हल्की बारिश, मैदानों में रहेगा साफ मौसम; 10 से...

देहरादून: पहाड़ों में हल्की बारिश, मैदानों में रहेगा साफ मौसम; 10 से 15 जून के बीच मानसून आने की संभावना…

देहरादून: उत्तराखंड में गर्मी से राहत देने वाला मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 10 से 15 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है। इससे पहले आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 10 जून तक राज्यभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

हालांकि 11 जून से प्रदेश में फिर से बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने और राहत मिलने के आसार हैं। बारिश से पहले ही पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी है, जो मानसून की तैयारी का संकेत है।

इस बीच राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। संवेदनशील इलाकों में SDRF और अन्य राहत एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

मानसून के आगमन से पहले नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग के अपडेट्स पर ध्यान दें और आवश्यक सावधानी बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2